स्वच्छता कर्मियों ने किया घाटों की सफाई, छठ पर्व को लेकर चला विशेष अभियान

चैती छठ पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों द्वारा विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान प्रखंड परिसर स्थित पोखरा घाट और मिठाइयां पुल घाट को विशेष रूप से साफ कर व्यवस्थित किया गया, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्वच्छता कर्मियों ने किया घाटों की सफाई, छठ पर्व को लेकर चला विशेष अभियान

केटी न्यूज/केसठ। 

चैती छठ पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। केसठ पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों द्वारा विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान प्रखंड परिसर स्थित पोखरा घाट और मिठाइयां पुल घाट को विशेष रूप से साफ कर व्यवस्थित किया गया, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी ने बताया कि मुखिया के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें घाटों की सफाई के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व को देखते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है।