Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

रालोजद के जिला प्रवक्ता का निधन, पुत्री ने दी मुखाग्नि

रालोजद के जिला प्रवक्ता का निधन, पुत्री ने दी मुखाग्नि

- 14 नवंबर को कर्नाटक में हृदय गति रूकने से हुई थी मौत, शव पहुंचते ही चित्कार कर उठी पत्नी व पुत्रियांकेटी न्यूज/बक्सर

राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला प्रवक्ता प्रेम कुशवाहा का निधन हो गया है। उनका निधन 14 नवम्बर को कर्नाटक में हृदय गति रुकने से हुआ। शुक्रवार को उनका शव पैतृक गांव इटाढ़ी प्रखंड के खतिबा लाया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ता व सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। वही पत्नी रेणु देवी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। स्व. प्रेम कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात् सुबह 8 बजे उनका शवयात्रा निकाला गया जो ज्योति प्रकाश चौक रालोजद कार्यालय पहुंचा जहां विभिन्न पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनके श्रद्धांजलि सभा में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष संतोष निराला समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकता शामिल हुए। इसके बाद मुक्तिधाम चरित्रवन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां तीनों पुत्रियों प्रिया कुमारी 18 वर्ष, प्राची कुमारी 16 वर्ष व प्रगति कुमारी 12 वर्ष ने उन्हें मुखाग्नि दी। बता दें कि उनका कोई पुत्र नहीं था। सिर्फ तीन पुत्रियां ही थी। लेकिन पुत्रियों ने परंपरा को छोड़ उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।