हिंदू जागरण के उद्देश्य से कोरान सराय में 8 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन
डुमरांव प्रखंड अंतर्गत कोरान सराय मध्य विद्यालय के प्रांगण में आगामी 8 फरवरी (रविवार) को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन दोपहर 12 बजे से संध्या 3 बजे तक चलेगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करना तथा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को सशक्त बनाना है।
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव प्रखंड अंतर्गत कोरान सराय मध्य विद्यालय के प्रांगण में आगामी 8 फरवरी (रविवार) को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन दोपहर 12 बजे से संध्या 3 बजे तक चलेगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करना तथा सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को सशक्त बनाना है।इस आशय की जानकारी आयोजक मंडल के प्रमुख हृदयानंद पांडे ने संयुक्त रूप से पूर्व शिक्षक सत्यदेव मिश्रा, राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के दक्षिण बिहार प्रांत के संगठन मंत्री संतोष दुबे, सुमित कुमार शर्मा एवं गोविंदर तिवारी के साथ दी।

आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन सर्व हिंदू समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हिंदू समाज को एकजुट कर सांस्कृतिक और धार्मिक चेतना का विस्तार किया जाएगा।हिंदू सम्मेलन के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा सनातन धर्म, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रेरक उद्बोधन दिए जाएंगे। साथ ही भजन-कीर्तन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और हिंदू समाज को संगठित एवं जागरूक बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।

आयोजक मंडल ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में बक्सर जिला सहित आसपास के क्षेत्रों से कई प्रमुख धर्माचार्यों के आगमन की पूरी संभावना है, जिससे सम्मेलन की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। आयोजकों ने समस्त सकल हिंदू समाज से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस हिंदू सम्मेलन को सफल बनाएं और सनातन धर्म को सशक्त एवं मजबूत बनाने के इस प्रयास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

