Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

बढ़ते अपराध पर सख्त दिखे पुलिस कमिश्नर ने क्राइम मिटिंग के बीच में ही थानेदार को किये बाहर

वाराणसी में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर अधिकारी सख्त है। जिसके तहत रविवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के द्वारा कैंप कार्यालय में काशी में गोमती और वरुणा जोन के पुलिस पदाधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। क्राइम मिटिंग में जेसीपी के अलावा तीनों जोन के................

बढ़ते अपराध पर सख्त दिखे पुलिस कमिश्नर ने क्राइम मिटिंग के बीच में ही थानेदार को किये बाहर

बढ़ते अपराध पर सख्त दिखे पुलिस कमिश्नर ने क्राइम मिटिंग के बीच में ही थानेदार को किये बाहर

केटी न्यूज/ वाराणसी 

वाराणसी में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर अधिकारी सख्त है। जिसके तहत रविवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के द्वारा कैंप कार्यालय में काशी में गोमती और वरुणा जोन के पुलिस पदाधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। क्राइम मिटिंग में जेसीपी के अलावा तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी समेत सभी थानेदार, एलआईयू और अन्य टीमों के प्रभारी शामिल हुए। मिटिंग शुरू होते ही पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पूछा कि अपराधी गांव से लेकर शहर तक तांडव मचा रहे है आप लोग क्या कर रहे है! वहीं दिनदहाड़े अपराधियों के द्वारा काशी के हाई सिक्योरिटी जोन में फायरिंग कर रहे है। इसके अलावे शिवपुर में लूट और अपहरण की घटनाओं पर काफी विफरे नजर आए। 

वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल क्राइम मीटिंग के दौरान तेवर में दिखे। DCP को सख्ती बरतने और लापरवाहाें की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। - Dainik Bhaskar

सीपी मोहित ने लापरवाहों को चेतावनी देते हुए तैनाती में फेरबदल का आदेश जारी कर दिया।  रविवार को मीरघाट पर दिनदहाड़े फायरिंग और तीन लोगों को गोली लगने के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कड़ा एक्शन लिया। सीपी ने दशाश्वमेध इंस्पेक्टर राकेश पाल और चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

बढ़ते अपराध पर सख्त दिखे पुलिस कमिश्नर ने क्राइम मिटिंग के बीच में ही थानेदार को किये बाहर

साथ उनकी भूमिका पर भी जांच बैठा दी है। वहीं शिवपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी, छिनैती समेत अन्य वारदातों से नाराज सीपी ने शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी को क्राइम मीटिंग के बीच से भगा दिया। वारदातों में सक्रियता नहीं बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। अपराधी व आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश न लगा पाने के लिए पुलिस आयुक्त ने सारनाथ थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और रोहनिया थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद को भी फटकार लगाई।

बढ़ते अपराध पर सख्त दिखे पुलिस कमिश्नर ने क्राइम मिटिंग के बीच में ही थानेदार को किये बाहर

इसके बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ काशी, गोमती और वरुणा जोन के 13 थानेदारों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। वहीं पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एसओ, एसएचओ समेत 22 दरोगाओं के तबादला करने का निर्देश निर्गत किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।