Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अयोध्या धाम में बिहार से आई बुजुर्ग महिला को जल पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द

प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम में सरयू स्नान घाट पर एक महिला अचानक परिजनों से बिछुड़ गई। वह प्रभु श्रीराम लला के दर्शन व पूजन के लिए आई थी। घर वाले उसकी चारो तरफ खोजबीन करने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। महिला सरस्वती देवी पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी मधेपुरा (बिहार) उम्र करीब 60 वर्ष जो सरयू घाट से ही उनके साथ में आये हुए अन्य लोगों से साथ छूट जाने के कारण बिछड़ गईं..........

अयोध्या धाम में बिहार से आई बुजुर्ग महिला को जल पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द

अयोध्या धाम में बिहार से आई बुजुर्ग महिला को जल पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द

 

केटी न्यूज/अयोध्या। 

प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम में सरयू स्नान घाट पर एक महिला अचानक परिजनों से बिछुड़ गई। वह प्रभु श्रीराम लला के दर्शन व पूजन के लिए आई थी। घर वाले उसकी चारो तरफ खोजबीन करने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। महिला सरस्वती देवी पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी मधेपुरा (बिहार) उम्र करीब 60 वर्ष जो सरयू घाट से ही उनके साथ में आये हुए अन्य लोगों से साथ छूट जाने के कारण बिछड़ गईं।

अयोध्या धाम में बिहार से आई बुजुर्ग महिला को जल पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द

उनके साथ में आए हुए लोग बहुत परेशान व हैरान ‌होकर खोजने लगे, लेकिन जब काफी खोजबीन करने के बाद भी उक्त बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी का कहीं कोई सुराग़ नहीं लगा तो परिवार में अफरा -तफरी मच गई। इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस को मिली तो उन्होंने बिना देरी किए परिवार वालों के पास जाकर उक्त बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी के बारे में पूछा

अयोध्या धाम में बिहार से आई बुजुर्ग महिला को जल पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द

तब पता चला कि उनके साथ में आई हुईं बुजुर्ग महिला सरयू घाट पर कहीं बिछड़ गई हैं। फौरन उक्त बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी की खोज में जल पुलिस व पुलिस मित्रों की टीम लग गई। बड़ी मशक्कत के बाद लगभग 03-04 घंटों में जल पुलिस व पुलिस मित्र की टीम बुजुर्ग महिला को ढूंढ कर परिवार वालों को सुपुर्द कर दी।

अयोध्या धाम में बिहार से आई बुजुर्ग महिला को जल पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द

बुजुर्ग महिला को ढूंढने में जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, तेज-तर्रार आरक्षी नित्यानन्द यादव व पुलिस मित्र के नीरज तिवारी, रितेश मिश्र, राज, पवन कुमार, अमित, भोलेनाथ शामिल रहे। जिनके अथक प्रयास व कार्य को देखकर परिवार के लोगों ने साथ ही साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस व पुलिस मित्रों की टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। ऐसे ही पशु पक्षियों एवं जीव जंतुओं को नदी में डूबने से बचाने का, बिछड़ों को मिलाने का, बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने का व खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाने का सराहनीय कार्य जल पुलिस द्वारा किया जा रहा है जिसकी चर्चा आस- पास के जिले सहित दूर-दूर के अन्य प्रदेशों में भी जमकर होती रहती है।

अयोध्या धाम में बिहार से आई बुजुर्ग महिला को जल पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।