Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

मां और बेटे का सदिग्ध हालत में मिला शव ,पति पर हत्या का आरोप

जमुई के झाझा में राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य नागी डैम में महिला और एक बच्चे का शव पानी में तैरता मिला।मां और बेटे का शव सदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।

मां और बेटे का सदिग्ध हालत में मिला शव ,पति पर हत्या का आरोप
Crime

केटी न्यूज़/जमुई

जमुई के झाझा में राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य नागी डैम में महिला और एक बच्चे का शव पानी में तैरता मिला।मां और बेटे का शव सदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। महिला के मायके वालों ने पति पर मां-बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

मां और बेटे का सदिग्ध हालत में मिला शव ,पति पर हत्या का आरोप

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवो को पानी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के करमा बोडबा निवासी पप्पू यादव की 25 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी और उसका डेढ़ साल के बेटे प्रियांश कुमार के रूप में हुई है।

मां और बेटे का सदिग्ध हालत में मिला शव ,पति पर हत्या का आरोप

ग्रामीणों ने बताया है कि पति और पत्नी के बीच बीड़ी कारोबार के 2200 रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। महिला के मायके वालों ने पति पर ही रिंकू और उसके बेटे की हत्या कर शव को डैम में फेंक देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।