Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज
Keshav Times

डी ए वी स्कूल ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

डी ए वी स्कूल द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्ष उल्लास के साथ आयोजित किया गया।

डी ए वी स्कूल ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन
Sports competition

केटी न्यूज़/बक्सर

डी ए वी स्कूल द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष  खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्ष उल्लास के साथ आयोजित किया गया।जिसमें दूर-दूर से डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने अनेक खेलों के माध्यम से भाग लिया ।यह खेल प्रतियोगिता डी ए वी बक्सर एवं  पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में आयोजित किया गया था ।इस प्रतियोगिता के आयोजन में डी ए वी पब्लिक स्कूल डुमरांव का परचम काफी ऊपर था। इस विद्यालय के प्रतिभागियों ने अनेक खेलों में अपना परचम लहराते हुए अपने विद्यालय , अपने जिले एवं गांव का नाम रौशन किया। 

डी ए वी स्कूल ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

कबड्डी के प्रमुख खिलाड़ी सचिन कुमार यादव , बॉक्सिंग के प्रमुख खिलाड़ी राजकुमार यादव,  रेसलिंग में आदित्य कुमार यादव,  एथलीट में सागर और प्रत्यूष वॉलीबॉल में सूरज आदि खिलाड़ियों की भूमिका प्रभावशाली थी ।यह प्रतियोगिता क्लस्टर वन में आयोजित की गई थी। विजयी टीम जोनल के लिए क्वालीफाई की इसके बाद अगला मैच स्टेट लेवल का होगा उसके बाद नेशनल लेवल होगा।विद्यालय के प्राचार्य श्री सी के पाठक खेल, प्रशिक्षक श्री मोनल कुमार,  रामरतन प्रजापति आदि शिक्षकगण द्वारा बताया गया की कबड्डी ,बॉक्सिंग, रेसलिंग,  एथलीट 400 मीटर एवं एथलीट 800 मीटर में स्वर्ण पदक विजेता रहे एवं वॉलीबॉल की टीम फाइनल मैच में रजत पदक प्राप्त करते हुए उपविजेता रही ।

डी ए वी स्कूल ने खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिससे स्कूल के प्रधानाध्यापक , शिक्षकगण तथा सभी कर्मचारियों ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए बधाईयां दी एवं आगे आने वाले खेल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।