होमगॉर्ड की बेटी ने दरोगा बन बढ़ाया पिता का मान, मिली बधाई, अब यूपीएससी क्रैक करने की तैयारी

रूबी ने बिहार दरोगा परीक्षा में सफलता पाई है। अब वह यूपीएससी कै्रक करना चाहती है।

होमगॉर्ड की बेटी ने दरोगा बन बढ़ाया पिता का मान, मिली बधाई, अब यूपीएससी क्रैक करने की तैयारी
Rubby

केटी न्यूज/डुमरांव

कहा जाता है कि प्रतिभा परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती है। इसे साबित कर दिखाई है अनुमंडल के धरहरा गांव की रहने वाली रूबी कुमारी ने। रूबी ने बिहार दरोगा परीक्षा में सफलता पाई है। अब वह यूपीएससी कै्रक करना चाहती है। रूबी के इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत छिपी है। उसके पिता बिंदेश्वरी साह होमगॉर्ड जवान थे जबकि मां निर्मला देवी गृहिणी है। पांच बहन व एक भाई में सबसे छोटी रूबी बचपन से ही मेधावी थी। उसके माता पिता ने भी उसके मेधा को देखते हुए उसकी पढ़ाई जारी रखी। जिसका परिणाम अब सामने आया है। 

बेटी की सफलता से पिता फूले नहीं समा रहे है, जबकि मां की आंखे भी खुशियों से छलक आई है। उसकी सभी बहनें व भाई भी उसकी सफलता से बेहद खुश नजर आ रहे है। अपने भाई बहनों में रूबी सरकारी नौकरी में जाने वाली पहली सदस्य बन गई है। जिस कारण परिवार की खुशी बढ़ गई है। बता दें कि रूबी की प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही हुई थी। उसने वर्ष 2016 में जीएसवीएम स्कूल के मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद 2018 में सुमित्रा महिला कॉलेज से आईएसी, 2021 में बीएसई पास करने के बाद रूबी अभी एमएससी की पढ़ाई कर रही है।

इसी दौरान उसका चयन बिहार दरोगा में हो गया। रूबी ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया है और बताई कि वह अभी रूकने वाली नहीं है, बल्कि आगे यूपीएससी की तैयारी करेगी। रूबी के बिहार दरोगा में चयन की जानकारी मिलने के बाद धरहरा के ग्रामीणों को भी अपनी बेटी पर फक्र हो रहा है। वही, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदश प्रवक्ता राहुल राज, डुमरांव नगर महमांत्री मुखिया कुशवाहा, भाजपा नेता शंकर साह, शुभम सिन्हा आदि ने रूबी के घर जा बधाई दी है तथा उसे गुलदस्ता भेंट कर यूपीएससी परीक्षा की सफलता के लिए हौसला बढ़ाया है। भाजपा नेता शंकर साह ने कहा कि आपकी इस सफलता ने हजारों बेटियों को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है।