Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए
Keshav Times

प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर उनकी सृजनात्मकता और कलात्मक अभिरुचि को किया गया प्रोत्साहित, दो दिवसीय युवा उत्सव संपन्न

बिहार के कला और संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय युवा उत्सव का समापन रविवार को किया गया।

प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर उनकी सृजनात्मकता और कलात्मक अभिरुचि को किया गया प्रोत्साहित, दो दिवसीय युवा उत्सव संपन्न
School

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार के कला और संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय युवा उत्सव का समापन रविवार को किया गया। यह आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार व जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर भवन में शुरू हुआ था।

प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर उनकी सृजनात्मकता और कलात्मक अभिरुचि को किया गया प्रोत्साहित, दो दिवसीय युवा उत्सव संपन्न

इस मौके पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बक्सर के युवाओं के सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनकी कलात्मक अभिरुचि को जागृत करने के लिए, राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए उन्हें ऊर्जान्वित और प्रेरित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। डीएम ने सभी सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि बक्सर के युवाओं में अपरा प्रतिभा है तथा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भी बक्सर का परचम लहरेगा।

प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर उनकी सृजनात्मकता और कलात्मक अभिरुचि को किया गया प्रोत्साहित, दो दिवसीय युवा उत्सव संपन्न

जिला स्तरीय युवा उत्सव में एकल शास्त्रीय नृत्य में अनुराधा कुमारी प्रथम, रितम दुबे द्वितीय एवं रौशनी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल पारंपरिक लोक नृत्य में कुमकुम कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल लोक नृत्य में पूनम यदुवंशी प्रथम, नीरज मिश्रा द्वितीय एवं आशुतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुगम संगीत में विश्वास कुमार प्रथम एवं अभिमन्यु कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह पारंपरिक लोक नृत्य में रितम दुबे एवं ग्रुप प्रथम एवं शालिनी एवं ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय गायन में सोनी कुमारी प्रथम, श्रेयांश कुमार द्वितीय एवं विश्वास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।लघु नाटक में राज कुमार एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह पारंपरिक लोकगीत में अभिनंदन एवं समूह प्रथम रितम दुबे एवं समूह द्वितीय एवं अमृता एवं समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में मधु कुमारी प्रथम, सौरव कुमार द्वितीय एवं आशुतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूर्ति कला में हरिप्रिया प्रथम, रजनीश कुमार द्वितीय एवं आशुतोष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में आशीष कुमार पांडे प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय एवं नेहा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में प्रकाश कुमार प्रथम एवं ऋषिकेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बांसुरी वादन में अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उद्बोधन में रिद्धिमा प्रथम एवं नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।युवा उत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।