Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जयंती पर याद किए गए स्व. महाराजा बहादूर कमल सिंह, व्यक्तित्व कृतित्व की हुई सराहना

नगर के राज प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में पुराने शाहाबाद जिले के डुमरांव रियासत के 15 वें महाराजा तथा शाहाबाद नॉर्थ-वेस्ट(बक्सर) के प्रथम सांसद रहे महाराजा बहादूर स्व. कमल सिंह की 98 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

जयंती पर याद किए गए स्व. महाराजा बहादूर कमल सिंह, व्यक्तित्व कृतित्व की हुई सराहना
School

केटी न्यूज/डुमरांव

नगर के राज प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में पुराने शाहाबाद जिले के डुमरांव रियासत के 15 वें महाराजा तथा शाहाबाद नॉर्थ-वेस्ट(बक्सर) के प्रथम सांसद रहे महाराजा बहादूर स्व. कमल सिंह की 98 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जिसमें डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्रा ने तथा संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह ने किया। 

जयंती पर याद किए गए स्व. महाराजा बहादूर कमल सिंह, व्यक्तित्व कृतित्व की हुई सराहना

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा श्रद्धेय महाराज के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराजा बहादुर कमल सिंह को शाहाबाद का कोहिनूर बताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे शाहाबाद क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा तथा कृषि के क्षेत्र में अनेक महान कार्य किए। जो आज के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है, साथ ही उनके और उनके पूर्वजों द्वारा दिए गए दान की जमीन पर अनेक सरकारी कार्यालय एवं संस्थान कार्यरत हैं। जो महाराज के दरियादिली व समाज के समग्र विकास के प्रति उनके वृहद सोच को दर्शाता है। जिसमें डुमरांव का वर्तमान राज प्लस उच्च विद्यालय, महारानी उषा रानी बालिका मध्य विद्यालय व प्लस टू उच्च विद्यालय, राज प्रयाग संस्कृत उच्च विद्यालय, महाजनी मध्य विद्यालय, डुमरांव तथा बिक्रमगंज का राज अस्पताल, प्रताप सागर स्थित टीबी अस्पताल, बलिया का डिग्री कॉलेज, बक्सर का एम वी कॉलेज, आरा का महाराजा कॉलेज व जैन कॉलेज का छात्रावास आदि शामिल है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत महाराज के सम्मान में एक मिनट का मौन रहकर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वरीय शिक्षक गुड्डू सिंह, समाजसेवी संजय कुमार पाण्डेय, पंकज सिंह, संजीत केशरी, हिमांशु पाण्डेय, शिक्षिका निहाइका कुमारी, काजल सिंह, आरुषि  कुमारी, राजू रंजन, युवराज सिंह सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे।

जयंती पर याद किए गए स्व. महाराजा बहादूर कमल सिंह, व्यक्तित्व कृतित्व की हुई सराहना

दूसरी तरफ शाहाबाद नार्थ संसदीय सीट से प्रथम सांसद रहे महाराज कमल सिंह की जयंती के मौके पर डुमरांव नगर स्थित एक सभागार में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा नेता दीपक यादव ने किया। इस मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता रोहित सिंह ने एवं संचालन युवा नेता अभिषेक रंजन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुखिया सिंह कुशवाहा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए दीपक यादव ने कहा की शाहाबाद के प्रथम सांसद रहे महाराजा कमल सिंह जनमानस के नेता थे, उन्होंने शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जो आज भी मिशाल है। महाराजा होने के बावजूद सादगी से रहना और लोगों से मिलना-जुलना कमल सिंह की पहचान थी। महाराज ने स्कूल, कॉलेज और अस्पताल के लिए कई एकड़ जमीन दान में दी। यहां के लोगों को रोजगार देने के लिए भी महाराज ने पर्याप्त कदम उठाए थे। उनके द्वारा डुमरांव टेक्सटाइल्स एवं लालटेन फैक्ट्री सहित कई औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थापित किए थे। एक राजा के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी महाराज ने हमेशा आम जनता की भावनाओं का ख्याल रखा। इस दौरान बृजेश गुप्ता सहित कई मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।