Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान
Keshav Times

डुमरांव में डेकोरेशन कंपनी के संचालक ने फांसी लगा की आत्महत्या

डुमराव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार रात की है।

डुमरांव में डेकोरेशन कंपनी के संचालक ने फांसी लगा की आत्महत्या
Suicide Case

केटी न्यूज/ डुमरांव

डुमराव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार रात की है। घर परिजनों को इसकी जानकारी सुबह में मिली। मृतक संतोष कुमार 50 वर्ष पिता स्वर्गीय ब्रिज बिहारी  प्रजापति डुमरांव के कपिल मुनि गेट मोहल्ले का रहने वाला था तथा वर्तमान में वह स्टेशन बाईपास रोड में पावर सब स्टेशन से दक्षिण एक किराए के मकान में फाइबर के डेकोरेशन कंपनी का संचालन करता था। इसी कंपनी में उसने आत्महत्या की है।

डुमरांव में डेकोरेशन कंपनी के संचालक ने फांसी लगा की आत्महत्या

इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पुत्र रवि रंजन कुमार, पत्नी अंजली देवी तथा शादीशुदा पुत्री नंदिनी देवी का रो रोकर बुरा हाल था। इसकी सूचना मिलते हैं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल में जुट गई है। पारिवारिक सूत्रों की माने तो कुछ वर्ष पूर्व उसके कंपनी में आगलगी की घटना हुई थी।

डुमरांव में डेकोरेशन कंपनी के संचालक ने फांसी लगा की आत्महत्या

इसके बाद दोबारा कंपनी खड़ा करने के लिए वह कुछ लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज का रुपया लौटाने के लिए लोग दबाव बना रहे थे। बताया जाता है कि किसी कारण वह डिप्रेशन में रहता था। उसके एक हाथ की नस भी कटी हुई थी तथा घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस इस सुसाइड नोट के बारे में कुछ जानकारी नहीं दे रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।