Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान
Keshav Times

ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप

दहेज में महज 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को कथित तौर पर अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव का है, जहां दीपावली की रात सुशीला कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप

__ दीपावली की रात मणियां गांव में हुई थी सुशीला की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति समेत ससुराल के कई सदस्यों पर प्राथमिकी; कार्रवाई नहीं होने पर एएसपी से मिले मायके वाले

केटी न्यूज/डुमरांव।

दहेज में महज 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को कथित तौर पर अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला सोनवर्षा थाना क्षेत्र के मणियां गांव का है, जहां दीपावली की रात सुशीला कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अब इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप

प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजन सोमवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे और एएसपी से मिलकर आरोपितों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। मृतका के भाई भोजपुर जिले के खननी खुर्द निवासी राजेश सिंह ने अपने आवेदन में बताया है कि उनकी बहन सुशीला कुमारी की शादी 17 मई 2023 को मणियां गांव निवासी आनंद कुमार सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से महथिन माई मंदिर में हुई थी।ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए सुशीला को प्रताड़ित करने लगे थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। परिजनों का आरोप है कि सुशीला का पति ऑनलाइन सीएसपी केंद्र खुलवाने के नाम पर बार-बार 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। इसी बीच दीपावली की रात घर में परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। उसी रात सुशीला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप

मायके पक्ष का दावा है कि सुशीला की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला बंद कर फरार हो गए। इस मामले में पति, सास, देवर और ननद समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे मृतका के पिता श्यामबिहारी सिंह और भाई राजेश सिंह समेत अन्य परिजन एएसपी से मिले। ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप

उन्होंने पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। एएसपी ने परिजनों को मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।