Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

दिलकश बने मदर टेरेसा फाउंडेशन बिहार के अध्यक्ष, मिली बधाई,राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नासिर खान ने दी जानकारी

नया भोजपुर निवासी दिलकश अहमद उर्फ गुड्डु खां को मदर टेरेसा फाउंडेशन बिहार का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेवारी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नासिर खान ने सौंपी है।

दिलकश बने मदर टेरेसा फाउंडेशन बिहार के अध्यक्ष, मिली बधाई,राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नासिर खान ने दी जानकारी
Dilkush

केटी न्यूज/डुमरांव

इस जिम्मेवारी के मिलने के बाद दिलकश ने कहा कि वे फाउंडेशन के सेवा, शिक्षा, सद्भावना, समाज की भलाई आदि गुणों से प्रभावित हो जुड़े है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा का सारा जीवन एक आदर्श रहा है। वे पूरे जीवन पीड़ित मानवता की सेवा कर देश व दुनिया के लिए मिशाल बन गई है। उनकी सेवा भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है। दिलकश ने कहा कि आज जब छोटी-मोटी बातों पर दंगे फसाद हो रहे है, लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन रहे है। ऐसे समय में समाज व देश को उनके जैसे महामानव की जरूरत है। उन्होंने नई जिम्मेवारी मिलने पर कहा कि उनका प्रयास मदर टेरेसा के सपनों को पूरा करना है। इसके लिए वे जी जान से प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रदेश व जिलों की कमिटि बना फाउंडेशन को बिहार में मजबूत करने तथा मदर टेरेसा के सपनों को साकार करने का प्रयास करूंगा। 

दिलकश बने मदर टेरेसा फाउंडेशन बिहार के अध्यक्ष, मिली बधाई,राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नासिर खान ने दी जानकारी

दिलकश को मदर टेरेसा फाउंडेशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समर्थकों ने इस पुनीत कार्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. नासिर तथा राष्ट्रीय संयोजक मो. अरशद खां को बधाई दी है। बधाई देने वालों में गुफ्रान अख्तर खान, हाफिज इजरान, मंजीत भूषण ओझा, बद्री सिंह, छोटे तिवारी, ताज खान, हेना खान, रिंकी कुमारी, संतोष यादव, अधिवक्ता अरूण कुमार तिवारी, अनुज कुमार तिवारी समेत कई अन्य शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।