Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

महिला सिपाही ने लिंग परिवर्तन के लिए पुलिस मुख्यालय से मांगी इजाजत, कहा..सर मुझे पुरुष बनना है

मथुरा जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है।यहां महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर ऐसी मांग रख दी है कि अधिकारी भी उसकी इस मांग से हैरान हैं।

महिला सिपाही ने लिंग परिवर्तन के लिए पुलिस मुख्यालय से मांगी इजाजत, कहा..सर मुझे पुरुष बनना है
Crime

केटी न्यूज़/मथुरा

मथुरा जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है।यहां महिला सिपाही ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर ऐसी मांग रख दी है कि अधिकारी भी उसकी इस मांग से हैरान हैं।युवती जो कि दिल्ली पुलिस में महिला सिपाही के पद पर तैनात है, उसने खुद का लिंग परिवर्तन कराने के लिए इजाजत मांगी है। 

महिला सिपाही ने लिंग परिवर्तन के लिए पुलिस मुख्यालय से मांगी इजाजत, कहा..सर मुझे पुरुष बनना है

महिला सिपाही की इस अर्जी को सुनकर उसके साथी ही नहीं बल्कि अफसर भी दंग रह गए। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में दिए पत्र में महिला सिपाही ने कहा है कि वह पुरुष बनना चाहती है, इसिलए उसे लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति दी जाए। महिला सिपाही के पत्र के बार अफसरों ने मथुरा एसएसपी से संपर्क साधा और महिला सिपाही से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए मदद मांगी।

महिला सिपाही ने लिंग परिवर्तन के लिए पुलिस मुख्यालय से मांगी इजाजत, कहा..सर मुझे पुरुष बनना है

महिला नौहझील इलाके की रहने वाली  दिल्ली पुलिस में  2010 बैच की कॉन्स्टेबल है।पत्र मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने यूपी के मथुरा एस.एस.पी से इस संबंध में बातचीत की और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस उक्त महिला सिपाही के गांव पहुंची है। महिला सिपाही से मिलकर  उनसे बातचीत कर विस्तृत रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को भेजा जाएगा। जिसके बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय इस मामले पर कार्रवाई करेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।