ये जो हर तरफ भ्रष्टाचार का सैलाब है। उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रामनगरी की ऐसी स्थिति पर तंज कसा है।सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट शेयर किया।

ये जो हर तरफ भ्रष्टाचार का सैलाब है। उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है-अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav

केटी न्यूज़/अयोध्या

भीषण गर्मी के बाद कुछ जगहों पर मॉनसून पहुंच चुका है तो कुछ स्थानों पर मॉनसून का आना बाकी है।देश के अलग-अलग हिस्सों में अब बारिश की शुरुआत होनी शुरू हो गई है।अयोध्या में हुई बारिश के कारण अयोध्या के अलग-अलग इलाकों में लोग जलभराव का सामना कर रहे हैं।पहली ही बारिश ने अब अयोध्या के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।शहर की सीवर लाइन खराब होने के कारण लोगों के गंदे पानी में घुसकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना पड़ रहा है।जिन लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसा है उन्हें अपने घर को छोड़कर कहीं और विस्थापित होना पड़ा है।

इसी बात को लेकर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रामनगरी की ऐसी स्थिति पर तंज कसा है।सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये जो हर तरफ भ्रष्टाचार का सैलाब है। उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।' अखिलेश यादव ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें अयोध्या के जलभराव को दिखाया गया है। जलभराव की समस्या को लेकर अखिलेश यादव से पहले उनकी ही पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या की जो बदहाल तस्वीर निकलकर सामने आ रही है, उसको जाकर मैं खुद देखूंगा।