Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

डुमरांव में युवक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डुमरांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोलीमार हत्या कर दी गई है। घटना सुबह करीब 10 बजे सम्हार और महरौरा मार्ग पर सरकारी बोरिंग के पास घटित हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, अपर थानाध्यक्ष मतेंद्र कुमार सबलगढ़ घटना स्थल पर पहुंचे मामले की जांच में जुट गए हैं।

डुमरांव में युवक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डुमरांव में युवक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डुमरांव में युवक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

__ सम्हार गांव का रहने वाला है मृतक, सम्हार_महरौरा मार्ग के किनारे पड़ा था शव

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोलीमार हत्या कर दी गई है। घटना सुबह करीब 10 बजे सम्हार और महरौरा मार्ग पर सरकारी बोरिंग के पास घटित हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, अपर थानाध्यक्ष मतेंद्र कुमार सबलगढ़ घटना स्थल पर पहुंचे मामले की जांच में जुट गए हैं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मृतक की पहचान सम्हार गांव निवासी उदय नारायण सिंह उर्फ वकील यादव के 30 सदस्य पुत्र मुलायम सिंह यादव के रूप में हुई है। मृतक के पिता के अनुसार वह सुबह करीब 9.30 बजे घर से डुमरांव जाने के लिए अपने बहनोई कुदरिया के रौशन यादव की पैशन बाइक लेकर निकला था।

डुमरांव में युवक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जैसे ही वह अपने गांव के बाहर आया तथा सरकारी बोरिंग से महरौरा मार्ग में पहुंचा कि किसी ने उसकी गोली मार हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया गोली उसके कनपटी के पास मारी गई है। उसके गर्दन और कान से खून निकलने से यह अनुमान लगाया जा रहा है हालांकि एफएसएल टीम की जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है कि उसकी मौत कैसे हुई है तथा गोली कहां और कितनी मारी गई है।घटना की खबर जंगल की आग की तरह सम्हार तथा आस पास के गांवों में फैल गई है। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई थी।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था तथा अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी।

डुमरांव में युवक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रथम दृष्टया लोग इसे जमीन विवाद से जुड़ा मामला बता रहे हैं। वहीं दबे जुबां लोग कई तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं। वही दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर लोगों मेंअपराधियों के दुस्साहस की चर्चा भी हो रही है। इस घटना को अंजाम दे अपराधियों ने पुलिस को तगड़ी चुनौती दी है।समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा था। पुलिस एफएसएल टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही थी।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्दी ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

डुमरांव में युवक की दिनदहाड़े गोली मार हत्या, जांच में जुटी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।