मचा हड़कंप, फुआ के घर आए युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

मचा हड़कंप, फुआ के घर आए युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

केटी न्यूज/ बक्सर

सोमवार की सुबह बक्सर के धोबी घाट इलाके में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा था। उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। इसकी सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को उठा सदर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान इटाढी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी संतोष ओझा के पुत्र रामेश्वर ओझा के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार वह रविवार को ही अपने गांव से बक्सर स्थित फुआ के घर आया था। सुबह में धोबी घाट इलाके मे सड़क किनारे उसका शव पड़ा था। शव देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है।

उसके शरीर पर जख्म के गहरे निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।