दहेज लोभियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या

दहेज लोभियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या

- मुफस्सिल थाना के लालगंज गांव की घटना मायके वालों ने लगाया आरोप 

केटी न्यूज/ बक्सर

शुक्रवार की रात दहेज लोभियों ने विवाहिता की गला दबा कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मुफस्सिल थाना के लालगंज गांव की है। जहां 25 वर्षीय युवती की हत्या की गई। वहीं मायके का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए हुई है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि बहू कि मौत ठंड लगने से हुई है।

मायके वालों के शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक शांति देवी के भाई राजकुमार यादव ने बताया कि वे लोग बगही गांव निवासी है। शांती का विवाह 2019 में लालगंज निवासी गोपाल यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद शांति को दो बेटियां है। उसके पति समेत ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।