Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

चौसा उपद्रव कांड: थानेदार अमित कुमार समेंत पांच सस्पेंड

चौसा उपद्रव कांड: थानेदार अमित कुमार समेंत पांच सस्पेंड

- बनारपुर में आंदोलनकारी किसानों के परिजनों से मारपीट में एसपी ने की कार्रवाई

केटी न्यूज/ बक्सर

शनिवार को चौसा उपद्रव कांड में थानाध्यक्ष अमित कुमार समेत पांच लोगों को एसपी मनीष कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि बनारपुर गांव में आंदोलनकारी किसानों के परिजनों से मारपीट की घटना के बाद पांच पुलिस वालो को लाइन हाजिर किया गया था। जिसमें वीडियों में दिख रहे दो सिपाहियों को उसी दिन सस्पेंड किया गया था। जबकि थानाध्यक्ष अमित कुमार, एक पदाधिकारी व एक सिपाही को नोटिस दिया गया था। जिसमें उनका संतोषजनक जबाब प्राप्त नही हुआ। जिसके बाद उन्हें आज सस्पेंड कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी अनुसंसा की जाएगी। ज्ञात हो कि मंगलवार को को चौसा सीओ के द्वारा मुआवजा मांग रहे आंदोलनकारी किसानों को चिन्हित कर एफआईआर किया था।

चौसा उपद्रव कांड: थानेदार अमित कुमार समेंत पांच सस्पेंड

जिसके आलोक में थानाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा दलबल के साथ छापेमारी की गई थी। जिसमें किसी अभियुक्त की तो गिरफ्तारी नही हुई। परन्तु किसानों के महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की गई। जिसके आक्रोश में ग्रामीणों व किसानों ने चौसा में तांडव मचा दिया। ग्यारह पुलिस वाले घायल हो गए। जबकि दस राउड़ बचाव में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी। वहीं किसानों के द्वारा पुलिस वैन समें 18 वाहनों में आग लगाई गई थी।

चौसा उपद्रव कांड: थानेदार अमित कुमार समेंत पांच सस्पेंड

किसान यही नही रूके थर्मल पावर प्लांट के कई हिस्सों में में आगजनी व तोड़फोड़ की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 39 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर किया था। बक्सर एसपी मनीष कुमार ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को बर्दास्त नही किया जाएगा। चाहे वो पुलिस वाले ही क्यों न हो। एसपी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।