Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

महिला थाने में फिर बजी शहनाई, दांपत्य बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े

महिला थाने में फिर बजी शहनाई, दांपत्य बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े

- महिला थाना की थानाध्यक्ष की पहल पर राजी हुए दोनों परिवार, चार वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

केटी न्यूज/बक्सर

महिला थाने में फिर बजी शहनाई, दांपत्य बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े

बक्सर महिला थाना की थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी की पहल पर एक बार फिर से एक प्रेमी जोड़े दांपत्य जीवन की डोर में बंध गए। दोनों के परिवारों व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को जयमाल पहनाया। वही पति बने कोरानसराय के भानु कुमार मौर्य ने नावानगर थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी के मांग में सिंदुर डाल उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

महिला थाने में फिर बजी शहनाई, दांपत्य बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े

मिली जानकारी के अनुसार कोरानसराय के स्व. गोपाल कुमार मौर्य के पुत्र भानु कुमार मौर्य तथा अमीरपुर के स्व. सुशील कुमार सिंह की पुत्री दुर्गा के बीच चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, लड़़का परिवारिक दबाव में आकर शादी करने को तैयार नहीं हो रहा था। जिसके बाद लड़की ने मजबूर होकर महिला थाने में आवेदन दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने लड़का तथा उसके परिजनों को बुलवा काउंसलिंग की।

महिला थाने में फिर बजी शहनाई, दांपत्य बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े

जिसके बाद लड़का तथा उसका परिवार शादी करने को राजी हो गया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने अपने पैसे से वर वधू के लिए नया वस्त्र मंगवाया तथा शादी के अन्य सामानों के साथ ही पंडित को बुलवा चट मंगनी पट ब्याह की तर्ज पर थाना परिसर स्थित मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। थानाध्यक्ष की इस पहल की दोनों परिवार भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे थे।

महिला थाने में फिर बजी शहनाई, दांपत्य बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े

इस दौरान वहां थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे। गौरतलब है कि पांच दिन पहले भी महिला थाने की थानाध्यक्ष ने अपनी सूझ बुझ से एक प्रेमी जोड़े की शादी करवाई थी। थानाध्यक्ष की इस कार्यशैली की जिले भर में सराहना हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।