Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
Keshav Times

दो कांडो में पिता पुत्र समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो एकनाली बंदूक, कट्टा व कारतूस बरामद

दो कांडो में पिता पुत्र समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो एकनाली बंदूक, कट्टा व कारतूस बरामद

- एसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी, 

- मुरार में पट्टीदार पर जानलेवा हमला करने वाले पिता पुत्र व डुमरांव में केस उठाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर

दो कांडो में पिता पुत्र समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो एकनाली बंदूक, कट्टा व कारतूस बरामद

डुमरांव अनुमंडल के दो थानों की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही दो मामलों का उद्भेदन करते हुए उसमें शामिल पिता पुत्र समेत कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से हथियार तथा कारतूस भी बरामद हुए है। रविवार को एसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हियां गांव में शनिवार को मारकंडेय सिंह पर उनके ही पट्टीदार रामनारायण सिंह तथा उनके पुत्र बबुली सिंह उर्फ सूर्योदय ने देशी एकनाली बंदूक से जान मारने की नियत से फायरिंग किया था।

दो कांडो में पिता पुत्र समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो एकनाली बंदूक, कट्टा व कारतूस बरामद

इसकी जानकारी मिलत ही तत्काल डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी करवाई गई। इस टीम ने आरोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके घर से देशी एकनाली बंदूक, छह जिंदा कारतूस तथा तीन खोखा भी बरामद किया गया। टीम में डीएसपी के साथ मुरार थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय समेत मुरार थाने की पुलिस टीम शामिल थी।

दो कांडो में पिता पुत्र समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो एकनाली बंदूक, कट्टा व कारतूस बरामद

वही दूसरी घटना छह मार्च को ही डुमरांव के जंगलीनाथ शिवमंदिर के पास की है। नैनीजोर ओपी थाना क्षेत्र के महुआर गांव के उमाशंकर सिंह ने डुमरांव पुलिस को आवेदन दे बताया था कि छह मार्च को जंगलीनाथ शिवमंदिर के पास डुमरांव के छठिया पोखरा निवासी लालबाबू माली के पुत्र विश्वास माली उर्फ रमेश कुमार ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर हथियार के बल पर मुझे धमकी दिया था

दो कांडो में पिता पुत्र समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो एकनाली बंदूक, कट्टा व कारतूस बरामद

कि कृष्णाब्रह्म थाना में दर्ज कांड संख्या 10/23 को उठाने की बात कह रहे थे। इस सूचना पर डुमरांव डीएसपी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। डुमरांव डीएसपी व थानाध्यक्ष अनिशा राणा की टीम ने छठिया पोखरा से विश्वास माली को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह हथियार को कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अहिवरण राय के डेरा गांव के मुन्ना यादव के पुत्र पप्पू यादव के पास रखने को दिया है।

दो कांडो में पिता पुत्र समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो एकनाली बंदूक, कट्टा व कारतूस बरामद

इस सूचना पर एक टीम वहां पहुंच उसके घर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही पप्पू फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर से एक एकनाली बंदूक, एक देशी कट्टा, चार कारतूस व चार खोखा बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि टीम में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि फरार पप्पू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।