Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

दुबौली गोलीकांड का तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, सभी नामजद गिरफ्तार

सिमरी थाना क्षेत्र के दुबौली गोलीकांड में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे नामजद आरोपी दुनिया राय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के साथ ही किशोर को गोली मारने के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।

दुबौली गोलीकांड का तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, सभी नामजद गिरफ्तार

दुबौली गोलीकांड का तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, सभी नामजद गिरफ्तार

केटी न्यूज/सिमरी।

सिमरी थाना क्षेत्र के दुबौली गोलीकांड में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे नामजद आरोपी दुनिया राय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के साथ ही किशोर को गोली मारने के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को कांड के अनुसंधान में अहम सफलता माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व एकौना और दुबौली गांव के बीच मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुबौली गांव निवासी रौनक तिवारी ने एकौना निवासी हरेंद्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र मनीष यादव को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

दुबौली गोलीकांड का तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, सभी नामजद गिरफ्तार

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बक्सर सदर अस्पताल रेफर किया गया। बाद में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया था।घायल किशोर के फर्द बयान पर सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें रौनक तिवारी, दुनिया राय समेत एक नाबालिग को नामजद किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी रौनक तिवारी की गिरफ्तारी हुई। अब गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुनिया राय को भी दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

दुबौली गोलीकांड का तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, सभी नामजद गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।