Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर में गरिमामय समारोह आयोजित कर संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों का स्मरण किया गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झाम्ब ने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों, न्यायालय कर्मियों एवं आम नागरिकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:20 बजे हुई।

संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण

__ बक्सर व्यवहार न्यायालय में 77वें संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मियों ने लिया संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प

केटी न्यूज/बक्सर

राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर में गरिमामय समारोह आयोजित कर संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों का स्मरण किया गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झाम्ब ने उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों, न्यायालय कर्मियों एवं आम नागरिकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:20 बजे हुई।

संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण

इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान किसी भी देश का सर्वोच्च मौलिक कानून होता है। यह सरकार के विभिन्न अंगों की संरचना, उनके अधिकारों एवं कार्यों का निर्धारण करने के साथ नागरिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करता है। भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था, जबकि इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण

मौके पर अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सुधांशु पांडेय ने संविधान की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान किसी देश अथवा संस्था के संचालन के लिए निर्धारित नियमों और सिद्धांतों का आधार होता है। भारत का संविधान विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में शामिल है। संविधान निर्माण में संविधान सभा के सदस्यों ने करीब दो वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगाया। मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और आठ अनुसूचियां थीं। समय-समय पर हुए संशोधनों के माध्यम से संविधान में आवश्यक बदलाव किए गए हैं।

संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण

उन्होंने कहा कि संविधान केवल शासन व्यवस्था का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के नागरिकों और सरकार के बीच संबंधों की आधारशिला भी है। इसके माध्यम से लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों को मजबूती मिलती है। संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्श प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनीष शुक्ला, सुनील कुमार सिंह, अमित कुमार शर्मा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महेश्वर नाथ पांडेय सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण

वहीं वरीय कर्मचारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, कुंदेन्दु कुमार दूबे, संतोष कुमार द्विवेदी, धनंजय कुमार नीरज, अमरेंद्र भारती, दीपक गुप्ता, कहकंशा परवीन, आशीष रंजन, किरण कुमारी, शैलेश ओझा, नीरज कुमार, अमरनाथ चौधरी, अशोक कुमार, सुनील कुमार, दीपेश श्रीवास्तव, सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण  

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।