हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए थानाध्यक्ष ने की बैठक, शामिल हुए गणमान्य

हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए थानाध्यक्ष ने की बैठक, शामिल हुए गणमान्य

केटी न्यूज/डुमरांव

शुक्रवार को कोरानसराय थाना परिसर में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया। बैठक में थानाध्यक्ष ने शादी विवाह जैसे अवसरों पर हर्ष फायरिंग नहीं करने की अपील की।

थानाध्यक्ष ने कहा कि हर्ष फायरिंग रोकने के लिए राज्य सरकार व पुलिस महकमा सख्त है। उन्होंने कहा कि हर्ष फायरिंग से अपना ही नुकसान होता है। कभी कभी तो रंग में भंग पड़ जाता हैवही हर्ष फायरिंग के दौरान अबतक कई लोग अकारण जान गवां चुके है। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपने घर में शादी विवाह या अन्य मांगलिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग रोकने के साथ ही

आस पास में भी ऐसा नहीं होने देने की अपील की। जिस पर उपस्थित लोगों ने सहमति जताते हुए कहा कि वे भरसक प्रयास करेंगे कि उनके क्षेत्र में होने वाली शादियों या अन्य उत्सवों में हथियारों का प्रदर्शन न हो। मौके पर मठिला मुखिया देवेन्द्र कुमार सिंह, कनझरूआ मुखिया मो असगर अली, कोरानसराय मुखिया प्रतिनिधि समेत कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित थे।