Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

महिला आयोग की सदस्य ने बालिका गृह और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने मंगलवार को शाम चार बजे राजकीय बालिका गृह निधरिया का निरीक्षण किया, जिसके बाद शाम पांच बजे जिला महिला अस्पताल का भी दौरा किया।

केटी न्यूज़/बलिया

बलिया। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने मंगलवार को शाम चार बजे राजकीय बालिका गृह निधरिया का निरीक्षण किया, जिसके बाद शाम पांच बजे जिला महिला अस्पताल का भी दौरा किया। 

बालिका गृह के निरीक्षण के दौरान, उन्होंने प्रभारी अधीक्षिका से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कहा कि सरकार द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं बालिकाओं को पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और मेन्यू के अनुसार भोजन परोसने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और सुरक्षाकर्मियों को सजगता से ड्यूटी निभाने की भी सलाह दी।

महिला जिला अस्पताल के निरीक्षण में, उन्होंने स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए, उन्होंने चिकित्सकों की उपलब्धता और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।