Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

सपा विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और दलित युवक नवीन राम हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाते हुए उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर रवि कुमार से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

केटी न्यूज/सिकन्दरपुर/बलिया

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

सपा विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सैकड़ों  कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और दलित युवक नवीन राम हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाते हुए उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर रवि कुमार से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी दलित युवक नवीन कुमार पुत्र रामतन राम के गायब होने के घटना की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की गई है।

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया हैं कि उक्त दलित युवक की निर्मम हत्या इस बात को दर्शाता है कि सिकन्दरपुर थाने की पुलिस सत्ता धारी पार्टी के दबाव में काम कर रही है।तथा गरीब व शोषित पीड़ितों के साथ न्याय नहीं कर रही है।पुलिस सत्ता धारी पार्टी के दबाव में गम्भीर अपराधों की भी अनदेखी कर रही और न्याय नहीं दे रही है।पीड़ित थाने पर जाते हैं उनकी की बात न तो सुनी जाती है न ही कार्रवाई की जाती है।बल्कि उन्हें थाने से भगा दिया जाता है।

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिस मात्र धन उगाही में लिप्त है और पीड़ितों के साथ उद्दण्डता भी करती है।जैसा कि भाटी के दलित नवीन कुमार प्रकरण में पुलिस ने किया है। इस प्रकरण में गायब नवीन के पिता रामरतन राम ने भी अपने बेटे के गुमशुदगी का नामजद रिपोर्ट अपने गांव के ही बृजेश राय पर अपहरण व हत्या करने का आरोप लगाया था किन्तु कोई कार्रवाई नहीं कि गई।यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो नवीन की जान बच सकती थी।

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

श्री रिजवी ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया की उच्च स्तरीय जांच कराकर पूरे थाने को निलंबित किया जाय और हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाय तथा हत्यारों को जेल भेजा जाय ताकि इस तरह घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। ज्ञापन देने वाले अन्य लोगों में रामजी यादव,अनन्त मिश्र,भीष्म यादव,चंद्रमा यादव,अतुलेश कुमार यादव,धनंजय सिंह,बब्लू सिंह,अनिल कुमार तिवारी,देवेंद्र यादव,जयप्रकाश पाठक,कृष्ण कुमार यादव बूढ़ा,वीरेंद्र नाथ पाठक,मुकेश कुमार,नन्दलाल चौहान,जितेश वर्मा, त्रिलोकी यादव,फिरोज खां,इनरमल यादव,भीष्म चौधरी,, अंकित पासवान,साधु यादव,प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिस का आश्वासन निकला हवा हवाई

बलिया। हालांकि देखा जाए तो जिस दिन थाना सिकंदरपुर पर भाटी गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने घेराव किया था। थाने पर पहुंचे एएसपी ने 24 घंटे का मोहलत लेकर किसी तरह लोगों का यह कह कर गुस्सा शांत किया था की मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी। मगर यहा तो बिल्कुल उल्टा हो गया है घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस की लापरवाही से मुख्य अपराधी अभी भी पकड़ से दूर है। यहा तक लोगो का कहना है की सिकंदरपुर पुलिस मुख्य मुजरिम को पकड़ना ही नही चाहती है।जिससे लोगो में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

लोगों में चर्चा, थाना इंचार्ज पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई 

अब तो सिकंदरपुर में चारो तरफ चर्चाएं होने लगी है कि आखिर क्या कारण है जो अभी तक थाना इंचार्ज पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्या कारण है कि अभी तक थाना सिकंदरपुर पर थानेदार फन मारे बैठे हुआ है।

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

सिकंदरपुर थाने में घूसखोरी चरम पर

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अजीत कुमार "बबलू" ने कहा कि सिकंदरपुर थाना पर घूसखोरी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। थानाध्यक्ष सिकंदपुर पर कोई भी मामला बिना पैसा लिए कोई काम नही करते है। यहां तक उन्होंने पुलिस पर इल्जाम लगाया की नवीन राम की हत्या के पीछे कही न कही इन्ही लोगो का हाथ है।

नवीन राय की हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर विधायक ने किया जोरदार प्रदर्शन

सिकंदपुर थानेदार अगर तत्तपर्ता दिखाते और खोजबीन करते तो आज यह नौबत नहीं आती और नवीन राम आज जिंदा होता।पुलिस को लापरवाही से ही नवीन की जान गई है।कहा की मैं उच्चाधिकारी से मांग करता हु की थानेदार दिनेश पाठक को निलंबित कर उस पर मुकदमा दर्ज किया जाय।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।