Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बक्सर में शराब के नशे में पुलिस से उलझा महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का भतीजा सुधीर सिंह

बक्सर के गंगा ब्रिज पुल पर बिहार के महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा व छपरा निवासी सुधीर सिंह को उत्पाद विभाग की पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार की रात 10.30 बजे की है।

बक्सर में शराब के नशे में पुलिस से उलझा महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का भतीजा सुधीर सिंह

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के गंगा ब्रिज पुल पर बिहार के महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा व छपरा निवासी सुधीर सिंह को उत्पाद विभाग की पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार की रात 10.30 बजे की है।जिस वक्त उत्पाद टीम ने उसे गंगा ब्रिज पुल पर रोका तो वह अपना राजनैतिक धौंस दिखाते हुए उत्पाद टीम से उलझ गया। इस दौरान देर तक वह खाकी वालाें पर रौब झाड़ते रहा, लेकिन उत्पाद टीम ने तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना दी तथा वरीय अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

बक्सर में शराब के नशे में पुलिस से उलझा महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का भतीजा सुधीर सिंह

इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ मेडिकल जांच कराया, जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।बक्सर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुधीर सिंह को शराब के नशे में पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि बक्सर पुलिस शराबबंदी कानून का पालन कराने के लिए पूरी तरह से मुश्तै है तथा आम से लेकर खास तक किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बता दें कि सुधीर सिंह छपरा में काफी चर्चित चेहरा है। बक्सर में शराब के नशे में पकड़े जाने की पूरे दिन चर्चा होते रही। वहीं, लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इसी तरह से सख्ती बरते तो राजनैतिक रसूख वालाें के लिए कानून तोड़ना आसान नहीं होगा।

बक्सर में शराब के नशे में पुलिस से उलझा महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का भतीजा सुधीर सिंह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।