चौसा में शिक्षा प्रोत्साहन की मिसाल, आंगनबाड़ी बच्चों को मिली पाठ्य सामग्री
चौसा नगर पंचायत के बारे मोड़ पर शिक्षा और सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। पान एसोसिएशन की बिहार इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नौनिहालों को प्रारंभिक शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में पढ़ाई-लिखाई के महत्व को रेखांकित करना रहा।
__ पान एसोसिएशन के सामाजिक पहल कार्यक्रम में कॉपी, किताब और पेंसिल का वितरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी जीता मन
केटी न्यूज/चौसा
चौसा नगर पंचायत के बारे मोड़ पर शिक्षा और सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। पान एसोसिएशन की बिहार इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नौनिहालों को प्रारंभिक शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा समाज में पढ़ाई-लिखाई के महत्व को रेखांकित करना रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा ने किया। इस दौरान वार्ड संख्या 3 और वार्ड संख्या 5 के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल समेत अन्य जरूरी पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। आयोजन स्थल पर मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किरण देवी उपस्थित रहीं।

उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न संगठनों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंद बच्चों को मदद पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।इस अवसर पर पान एसोसिएशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण उर्फ शंकर कुमार, बिहार प्रवक्ता नरेश दास, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष सुरेश दास तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश दास समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।इनके अलावा पूर्व जिला पार्षद डॉ. मनोज कुमार यादव, पूर्व मुखिया बृज बिहारी सिंह, शिवजी प्रसाद, देव कुमार, मुन्ना प्रसाद, रामप्रवेश तांतवा, शंकर तांतवा, संतोष कुमार, संजय तांतवा, नेवल वेटरन्स सुरेंद्र प्रसाद केशरी, सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम सेवक कुशवाहा, रामजी सिंह और जितेंद्र सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा ने अतिथियों, स्थानीय नागरिकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पान एसोसिएशन आगे भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और पारस्परिक सहयोग से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता रहेगा। आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों की अच्छी भागीदारी देखी गई।

