पड़री पंचायत के मुखिया व उप मुखिया के बीच विवाद गहराया

स्थानीय प्रखंड के पड़री पंचायत के मुखिया दीप नारायण सिंह व उप मुखिया दिनेश तिवारी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

पड़री पंचायत के मुखिया व उप मुखिया के बीच विवाद गहराया

केटी न्यूज/सिमरी

स्थानीय प्रखंड के पड़री पंचायत के मुखिया दीप नारायण सिंह व उप मुखिया दिनेश तिवारी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दूसरे पर योजनाओं में धांधली तथा अन्य गंभीर आरोप के बाद अब मामला मारपीटर तक पहुंच गया है। उप मुखिया दिनेश ने स्थानीय थाने में आवेदन दे जहां मुखिया पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है

वही उनके पुत्रों तथा अन्य आधा दर्जन अज्ञात पर मारपीट की नियत से पीछा करने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। बता दें कि मुखिया और उप मुखिया के बीच जारी विवाद का असर पंचायत की विकास योजनाओं पर पड़ रहा है। जिससे पंचायत की आम जनता में गहरी नाराजगी है।