Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

यह 'भाजपाई एग्जिट पोल' है-अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के ‘एग्जिट पोल’ को 'भाजपाई एग्जिट पोल' करार दिया।

यह 'भाजपाई एग्जिट पोल' है-अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav

केटी न्यूज़/लखनऊ

4 जून को चुनावी नतीज़े आने वाले हैं।जिसके लेकर एग्जिट पोल के जरिये सत्ता की कुर्सी के लिए कौन दावेदार है चर्चा बनी हुई है।इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के ‘एग्जिट पोल’ को 'भाजपाई एग्जिट पोल' करार दिया।उन्होंने कहा कि 'घपला' करने की गुंजाइश बनाने के लिए की गई इस कवायद के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा है।

यह 'भाजपाई एग्जिट पोल' है-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा,'एग्जिट पोल’ का क्रम समझिए- विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, ताकि घपला करने की गुंजाइश बन सके। आज का ये ‘भाजपाई एग्जिट पोल’ कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। इसे चैनलों ने बस आज चलाया है।'

यह 'भाजपाई एग्जिट पोल' है-अखिलेश यादव

उन्होंने साथ ही कहा कि ‘एग्जिट पोल’ का आधार ईवीएम नहीं डीएम है। उन्होंने कहा, प्रशासन याद रखे कि जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता। रविवार की शाम को सपा प्रमुख यादव ने 'एक्‍स' पर अपने दूसरे पोस्ट में कहा 'चुनाव का नतीजा ‘मतगणना’ से आएगा, ‘मनगणना’ से नहीं। ‘मन की बात’ चुनाव पर लागू नहीं होती, वहां ‘जन की बात’ चलती है और जब जागरुक जनता चौकन्नी होती है तो किसी की भी मनमानी नहीं चलती है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस ‘एग्जिट पोल’ के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ‘एग्जिट पोल’ को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।