आज कासगंज में अमित शाह और बरेली में सीएम योगी तीसरे चरण के लिए करेंगे जनसभाओं को संबोधित

आज रविवार को कासगंज मैनपुरी और इटावा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंवला (बरेली) बदायूं और जलेसर (एटा) में जनसभा करेंगे। आज ही मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जनसभा कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए बसपा अध्यक्ष मायावती भी जनसभा कर समर्थन माँगेंगी।

आज कासगंज में अमित शाह और बरेली में सीएम योगी तीसरे चरण के लिए करेंगे जनसभाओं को संबोधित
केटी न्यूज़, लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कासगंज, मैनपुरी और इटावा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंवला (बरेली), बदायूं और जलेसर (एटा) में जनसभा करेंगे। बसपा अध्यक्ष मायावती मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जनसभा कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी कासगंज, मैनपुरी व इटावा में अमित शाह की जनसभाओं और कानपुर में मौजूद रहेंगे।
बताया जाता है कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी कानपुर में केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बांदा व फतेहपुर और ब्रजेश पाठक कौशांबी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या व गोंडा, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह कौशांबी, भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह बाराबंकी व सीतापुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी संजय भाटिया वाराणसी में पार्टी की संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे।
गिरीश चंद्र यादव गाजीपुर में सम्मेलन संबोधित करेंगे
खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव गाजीपुर में आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय फिरोजाबाद में शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों की बैठक में शामिल होंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा.अरुण सक्सेना बदायूं में चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगे। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ मैनपुरी में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
बेबीरानी मौर्य बदायूं के कार्यक्रमों में शामिल होंगी 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार एटा और जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक संभल में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण हाथरस में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बरेली में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य बदायूं में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और इसके बाद फर्रुखाबाद में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी।