Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला क्या थामेंगी भाजपा का हाथ

जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला क्या थामेंगी भाजपा का हाथ
Shrikala

केटी न्यूज़/लखनऊ

जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।ये मुलाकात तीन दिन पहले हुई थी।जिसकी तस्वीर आज सामने आई।सियासी गलियारों में अटकलें हैं कि धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं।आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला क्या थामेंगी भाजपा का हाथ

श्रीकला रेड्डी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो ने इलाके में माहौल गर्मा दिया है।श्रीकला रेड्डी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट।' इससे पहले बताया जा रहा था कि श्रीकला रेड्डी के अलावा धनंजय सिंह ने भी अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद ही धनंजय सिंह ने जौनपुर चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया था।

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला क्या थामेंगी भाजपा का हाथ

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बहुजन समाज पार्टी  ने जौनपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।नामांकन के आखिरी दिन उनका टिकट काटकर मौजूदा सांसद 'श्याम सिंह यादव' को देकर प्रत्याशी घोषित कर दिया था। जिले के बसपा नेता ने दावा किया था कि धनंजय सिंह ने टिकट लौटा दिया था इसलिए उम्मीदवार बदला गया।

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला क्या थामेंगी भाजपा का हाथ

वहीं, धनंजय ने कहा कि टिकट कटने से उनकी पत्नी आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी का टिकट काटकर मुझे बेइज्जत करने की साज़िश की गई है। धनंजय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बसपा ने मुझे चौथी बार धोखा दिया है। वर्ष 2012 में 2014 और 2017 में इस पार्टी ने मुझे टिकट देने का आश्वासन दिया और अंतिम समय पर धोखा दे दिया।नमामि गंगे परियोजना से जुड़े एक केस में धनंजय सिंह को जेल हो गई। जेल जाने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी श्रीकला रेड्डी को चुनाव लड़वाने का फैसला किया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।