Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप
Keshav Times

बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद

बिहार के विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को करीब 34 हजार करोड़ रुपये की 227 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं से बिहार में बुनियादी ढांचे, बिजली, शिक्षा, उद्योग, रोजगार और पशुपालन के क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। गंगा पर निर्मित कच्ची दरगाह-पटना से बिदुपुर (वैशाली) को जोड़ने वाले छह लेन पुल को ‘नीतीश सेतु’ नाम दिए जाने के साथ ही चौसा थर्मल पावर प्लांट की दूसरी इकाई का लोकार्पण बिहार के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद

__ नीतीश सेतु से लेकर चौसा थर्मल पावर प्लांट की दूसरी इकाई तक, बक्सर को मिली विकास की नई पहचान; बिजली, शिक्षा, उद्योग और पशुपालन क्षेत्र में खुलेंगे तरक्की के रास्ते

केटी न्यूज/बक्सर। 

बिहार के विकास की रफ्तार को नई ऊर्जा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को करीब 34 हजार करोड़ रुपये की 227 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं से बिहार में बुनियादी ढांचे, बिजली, शिक्षा, उद्योग, रोजगार और पशुपालन के क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। गंगा पर निर्मित कच्ची दरगाह-पटना से बिदुपुर (वैशाली) को जोड़ने वाले छह लेन पुल को ‘नीतीश सेतु’ नाम दिए जाने के साथ ही चौसा थर्मल पावर प्लांट की दूसरी इकाई का लोकार्पण बिहार के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह बातें भाजपा के बक्सर विधायक आनंद मिश्र और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहीं। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और बिहार सरकार के समन्वित प्रयासों से राज्य विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद

डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है कि बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को भी प्राथमिकता दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि बक्सर के चौसा स्थित ताप विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई का उद्घाटन जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। करीब 7,037 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की 600 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई राष्ट्र को समर्पित की गई है। दोनों इकाइयों के संचालन से परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता 1,320 मेगावाट हो जाएगी। इससे बिजली आपूर्ति को मजबूती मिलने के साथ औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद

बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए छोटका सिंहपुरा में 12.66 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन किया गया है। यहां 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इससे 56 गांवों के करीब 11,500 परिवारों को बेहतर बिजली सुविधा मिलेगी।औद्योगिक विकास के लिए नावानगर में 125 एकड़ भूमि पर विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित करने की योजना को भी महत्वपूर्ण बताते हुए नेताओं ने कहा कि इससे निवेश आकर्षित होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 

बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद

शिक्षा के क्षेत्र में नावानगर के परसागंडा, इटाढ़ी के बड़का गांव और सिमरी के ठकाईच में विद्यालय भवनों के निर्माण एवं उद्घाटन की पहल की गई है। इन योजनाओं पर 9.47 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, डुमरांव के गोकुल ग्राम में 37.43 करोड़ रुपये की लागत से हीफर पालन केंद्र की स्थापना पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि ये परियोजनाएं केवल विकास योजनाएं नहीं, बल्कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी धन्यवाद दिया। मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय मौजूद थे।

बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।