सूर्य घर योजना को गति देने के लिए डीएम सख्त, प्रचार-प्रसार पर जोर

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शहरी क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने और अधिकाधिक परिवारों को इसका लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। सोमवार को डीएम साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मिशन प्रभाकिरण के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

सूर्य घर योजना को गति देने के लिए डीएम सख्त, प्रचार-प्रसार पर जोर

__मिशन प्रभाकिरण की समीक्षा __ बैठक में अधिकारियों और वार्ड पार्षदों को मिला निर्देश, पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने की तैयारी

केटी न्यूज/बक्सर।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को शहरी क्षेत्र में प्रभावी ढंग से लागू करने और अधिकाधिक परिवारों को इसका लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। सोमवार को डीएम साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मिशन प्रभाकिरण के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें योजना के प्रचार-प्रसार, जनभागीदारी बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों और वार्ड पार्षदों को आपसी समन्वय के साथ मिशन को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जनकल्याणकारी योजना की सफलता के लिए प्रशासनिक सक्रियता के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी जरूरी है।

इसके लिए नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में लोगों को योजना की जानकारी देने और उन्हें इसका लाभ लेने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया।डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि पात्र परिवार योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया समझ सकें। उन्होंने क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। साथ ही, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अधिकारियों को गंभीरता और जवाबदेही के साथ काम करने को कहा।

__ स्थानीय स्तर पर बढ़ेगी जनभागीदारी

बैठक में वार्ड पार्षदों से नगर क्षेत्र की जरूरतों और योजना के क्रियान्वयन में आने वाली संभावित समस्याओं पर सुझाव लिए गए। डीएम ने जनप्रतिनिधियों से आम लोगों के बीच संवाद स्थापित कर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की।उन्होंने नियमित अनुश्रवण और विभागीय समन्वय के माध्यम से मिशन की प्रगति सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में संबंधित पदाधिकारी और वार्ड पार्षद उपस्थित थे।