भोजन बैंक ने 55वें सप्ताह गरीबों को कराया निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन
रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा 55वें सप्ताह गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया।

__ अजित कुमार ने शादी की 25वीं वर्षगांठ पर कराया सेवा कार्य, 3 मई को फिर लगेगा भोजन बैंक शिविर
केटी न्यूज/बक्सर:
रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा 55वें सप्ताह गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण किया।इस सेवा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजित कुमार (बाला जी) एवं मनोज वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। विशेष अवसर पर शिक्षक अजित कुमार ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ पर गरीबों के लिए भोजन बनवाकर मानव सेवा का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में भुआली वर्मा, ललन राम एवं शिक्षक अर्जुन कुमार ने कहा कि भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है”, इसलिए गरीबों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।संस्थान को आर्थिक सहयोग देने वालों में शिवानंद उपाध्याय, राहुल वर्मा (आरआर एग्रीमेंट), रमेश वर्मा, राज मल्होत्रा, प्रमोद लोहिया, शमा परवीन, शिक्षक मोहम्मद आलम तथा राजेश कुमार सिंह (मुन्ना सिंह) शामिल रहे।

कार्यक्रम में शिवम राय, मनोज गुप्ता समेत कई अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा, संतोष राय एवं चंदू जी ने भोजन बैंक को निरंतर संचालित रखने में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।वहीं प्रमोद केशरी, राजेश गुप्ता (सेठ जी) एवं राज मल्होत्रा के सहयोग से पूर्व की भांति इस बार भी गौ ग्रास देकर गौ सेवा की गई।संस्थान के अध्यक्ष दीनानाथ जी, सलाहकार सह जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, शिक्षक अर्जुन सिंह एवं मार्गदर्शक ललन राम ने बताया कि आगामी रविवार 3 मई को सुबह 9 बजे पुनः बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन बैंक का आयोजन होगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक लोग पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराएं और पुण्य के भागी बनें।

