पीएम मोदी से सीधे जुड़े बक्सर के युवा, लिया नशे के खिलाफ जंग का संकल्प

नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ बक्सर के युवाओं ने अब जागरूकता को हथियार बनाने का संकल्प लिया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत के तत्वावधान में राजकीय अभियंत्रण कॉलेज, बक्सर में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ विशेष जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे जुड़कर उनका संबोधन सुना।

पीएम मोदी से सीधे जुड़े बक्सर के युवा, लिया नशे के खिलाफ जंग का संकल्प

__ राजकीय अभियंत्रण कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, डीएम साहिला व डीडीसी निहारिका छवि ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

केटी न्यूज/बक्सर।

नशे के बढ़ते खतरे के खिलाफ बक्सर के युवाओं ने अब जागरूकता को हथियार बनाने का संकल्प लिया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत के तत्वावधान में राजकीय अभियंत्रण कॉलेज, बक्सर में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ विशेष जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे जुड़कर उनका संबोधन सुना। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश पूरे जिले में पहुंचाने का संकल्प लिया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए नशे को समाज और राष्ट्र की प्रगति में बड़ी बाधा बताया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने के साथ ही अपने मित्रों, परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सही दिशा में उपयोग ही विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव बन सकता है।उन्होंने युवाओं से ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के बाद कार्यक्रम में मौजूद युवाओं में नशामुक्ति अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में जिलाधिकारी साहिला और उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। दोनों अधिकारियों ने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

अधिकारियों ने युवाओं की भूमिका को नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर तथा राजकीय अभियंत्रण कॉलेज के प्राचार्य का विशेष सहयोग रहा। जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों के माध्यम से भी युवा समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। इससे अभियान को जिला स्तर पर व्यापक स्वरूप मिला।कार्यक्रम के समापन पर युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त युवा–विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही निर्णायक मुकाम तक पहुंच सकती है।