Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को डुमरांव में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर डुमरांव थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ

सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ

__ एलसीडी पर दिखाई गई राष्ट्रीय एकता परेड की झांकी, प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना; एसडीपीओ भास्कर रंजन के नेतृत्व में हुआ आयोजन

केटी न्यूज/डुमरांव। 

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को डुमरांव में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर डुमरांव थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने किया। इस दौरान थाना परिसर में एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना तथा राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की भव्य झांकी का अवलोकन किया।

सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ

इस मौके पर एसडीपीओ भास्कर रंजन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने आजादी के बाद विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, विश्वास और सौहार्द का वातावरण कायम रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की।गौरतलब है कि इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस का मुख्य समारोह गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के समीप आयोजित किया गया।

सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता परेड में भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया गया।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, एसआई रविशंकर पांडेय, गौतम कुमार, मतेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अर्चना कुमारी, शैलेश शर्मा, बबीता कुमारी, अरविंद कुमार, धीरेंद्र ठाकुर, अरविंद दूबे, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमित गुप्ता, भाजपा नेता राजीव कुमार भगत, ओम ज्योति भगत, प्रो. सुभाष चंद्रशेखर, श्रीकांत कुशवाहा, विकास पाठक समेत शांति समिति के सदस्य, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।