Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

केसठ की सभी पंचायतों में लगेंगे सुझाव कैंप, सबका सम्मान जीवन आसान अभियान की शुरुआत

आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सुगम और सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के सात निश्चयदृ3 कार्यक्रम के तहत सबका सम्मान जीवन आसान अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके अंतर्गत केसठ प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष सुझाव एवं समस्या निवारण कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां आम लोग सीधे तौर पर अपनी बात प्रशासन तक रख सकेंगे।

केसठ की सभी पंचायतों में लगेंगे सुझाव कैंप, सबका सम्मान जीवन आसान अभियान की शुरुआत

केटी न्यूज/केसठ। 

आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सुगम और सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के सात निश्चयदृ3 कार्यक्रम के तहत सबका सम्मान जीवन आसान अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके अंतर्गत केसठ प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष सुझाव एवं समस्या निवारण कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां आम लोग सीधे तौर पर अपनी बात प्रशासन तक रख सकेंगे।प्रखंड विकास पदाधिकारी, केसठ द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार इन कैंपों में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को मौके पर ही गंभीरता से सुना जाए और त्वरित समाधान की दिशा में पहल हो सके।

केसठ की सभी पंचायतों में लगेंगे सुझाव कैंप, सबका सम्मान जीवन आसान अभियान की शुरुआत

अभियान के तहत पंचायतवार कैंपों की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। केसठ पंचायत के पंचायत सरकार भवन में 12, 19, 24 एवं 28 फरवरी 2026 को कैंप लगाया जाएगा। वहीं रामपुर पंचायत के पंचायत भवन में 14, 21 एवं 25 फरवरी 2026 को तथा कतिकनार पंचायत के पंचायत भवन में 17 एवं 26 फरवरी 2026 को कैंप का आयोजन होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आम जनता की सीधी पहुंच में लाना, जमीनी स्तर की समस्याओं की पहचान करना और स्थानीय फीडबैक के आधार पर व्यवस्था में सुधार करना है।

केसठ की सभी पंचायतों में लगेंगे सुझाव कैंप, सबका सम्मान जीवन आसान अभियान की शुरुआत

कैंप के दौरान नागरिक विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं साझा कर सकेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि आगामी 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक प्रखंड की तीनों पंचायतों में चयनित स्थलों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की है।

केसठ की सभी पंचायतों में लगेंगे सुझाव कैंप, सबका सम्मान जीवन आसान अभियान की शुरुआत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।