Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

डुमरांव विधानसभा के डिस्पैचसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश सेंटर का डीएम

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच केंद्र का निरीक्षण रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह व पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, वरीय उप विकास आयुक्त तथा आरओ सह एसडीएम डुमरांव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आगामी 6 नवम्बर को होने वाले मतदान की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने संपूर्ण व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की

डुमरांव विधानसभा के डिस्पैचसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश सेंटर का डीएम

डुमरांव विधानसभा के डिस्पैचसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश सेंटर का डीएम

-- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच केंद्र का निरीक्षण रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह व पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, वरीय उप विकास आयुक्त तथा आरओ सह एसडीएम डुमरांव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आगामी 6 नवम्बर को होने वाले मतदान की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने संपूर्ण व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

डुमरांव विधानसभा के डिस्पैचसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश सेंटर का डीएम

निरीक्षण के दौरान सामग्री प्रबंधन, लॉजिस्टिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती, वाहनों की उपलब्धता तथा डिस्पैच मार्ग योजना (रूट प्लान) की विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब मतदान में मात्र कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि डिस्पैच केंद्र में पूर्ण अनुशासन, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व के अंतिम 72 घंटे को अत्यंत संवेदनशील अवधि माना गया है, इस दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए।

डुमरांव विधानसभा के डिस्पैचसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश सेंटर का डीएम

केंद्र परिसर में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि क्विक रिस्पॉन्स टीम, स्थिर निगरानी दल, उड़नदस्ता दल तथा विशेष जांच दल पूर्णतः सतर्क मोड में रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि शराब, नगद, वस्तु वितरण या किसी भी प्रकार के प्रलोभन पर सख्त निगरानी रखी जाए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर निरंतर पुलिस निगरानी व शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डुमरांव विधानसभा के डिस्पैचसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश सेंटर का डीएम

अधिकारियों ने कहा कि भयमुक्त, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया कि जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान “वोट करेगा बक्सर 6 नवम्बर” को आगामी 72 घंटों में अधिकतम प्रभाव के साथ धरातल पर उतारा जाए, ताकि मतदान प्रतिशत में व्यापक वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

डुमरांव विधानसभा के डिस्पैचसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश सेंटर का डीएम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।