Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

नावानगर के पूर्व थानाध्यक्ष नंदू कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, नये थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत

नावानगर थाना में बुधवार को फेयरवेल आयोजित कर पूर्व थानाध्यक्ष नंदू कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नये थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को स्वागत किया गया।यह विदाई समारोह किसी उत्सव से कम नहीं था, ढोल-नगाड़ों की गूंज, सजे हुए रथ और घोड़े के साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूर्व थानाध्यक्ष को विदाई दी गई।

नावानगर के पूर्व थानाध्यक्ष नंदू कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, नये थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत

नावानगर के पूर्व थानाध्यक्ष नंदू कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, नये थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत

- फेयरवेल समरोह में मौजूद थे सैकड़ो ग्रामीण

केटी न्यूज/केसठ  

नावानगर थाना में बुधवार को फेयरवेल आयोजित कर पूर्व थानाध्यक्ष नंदू कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नये थानाध्यक्ष नीतीश कुमार को स्वागत किया गया।यह विदाई समारोह किसी उत्सव से कम नहीं था, ढोल-नगाड़ों की गूंज, सजे हुए रथ और घोड़े के साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूर्व थानाध्यक्ष को विदाई दी गई।

नावानगर के पूर्व थानाध्यक्ष नंदू कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, नये थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत

वक्ताओं ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और पब्लिक फ्रैंडली थानाध्यक्ष बताया। लोगों ने कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ-साथ आमजन के साथ मानवीय व्यवहार कर जनता के दिलों में विशेष स्थान बना लिए थे। उनकी कार्यशैली से सभी वर्गों में संतोष था। उन्होंने न केवल अपराध नियंत्रण में सख्ती दिखाई, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता में भी हमेशा आगे रहे।

नावानगर के पूर्व थानाध्यक्ष नंदू कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, नये थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत

विदाई समारोह के दौरान कई लोग भावुक हो उठे। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें माला पहनाकर, अंगवस्त्र देकर और पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि नंदू कुमार जैसे अधिकारी की कमी हमेशा खलेगी। वे केवल एक पुलिस पदाधिकारी नहीं, बल्कि समाज के सच्चे प्रहरी थे। उनकी सेवा को हम कभी नहीं भूल सकते।

नावानगर के पूर्व थानाध्यक्ष नंदू कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, नये थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत

वहीं, पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें आदरपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उन्हें रथ पर बैठाकर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया, जो एक ऐतिहासिक दृश्य था।

नावानगर के पूर्व थानाध्यक्ष नंदू कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, नये थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।