Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

मातृ दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

मातृ दिवस के अवसर पर डुमरांव के छठिया पोखरा स्थित पंच मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरियाली बढ़ाने का संदेश देना था। आयोजन प्रकृति बचाओ अभियान एवं जल, जीवन, हरियाली कार्यक्रम के तहत किया गया।

मातृ दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

मातृ दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

मातृ दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव

मातृ दिवस के अवसर पर डुमरांव के छठिया पोखरा स्थित पंच मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरियाली बढ़ाने का संदेश देना था। आयोजन प्रकृति बचाओ अभियान एवं जल, जीवन, हरियाली कार्यक्रम के तहत किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व तरु मित्र एवं बिहार राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित ग्रीन एम्बेसडर उमेश गुप्ता रौनियार ने किया। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत उनकी माता के हाथों चम्पा, केतकी, गुलाब, अड़हुल और करी पत्ता सहित पांच पौधों का रोपण कराया गया।

मातृ दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।इस मौके पर उमेश गुप्ता रौनियार ने कहा कि तेजी से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। पेड़-पौधे ही पृथ्वी को संतुलित रखने के साथ लोगों को शुद्ध प्राणवायु प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के कारण प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मातृ दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

उन्होंने लोगों से एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का बहिष्कार कर कागज के थैलों के उपयोग की अपील की। साथ ही हर व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम 18 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।कार्यक्रम में गीता देवी, अदिति गुप्ता, विमलेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार, प्रकाश कुमार, आदित्य कुमार वर्मा, भरत सोनार, अजय कुमार और रिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

मातृ दिवस पर पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।