Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रतिभा सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर महगठबंधन के नेताओं पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाई है। उन्होंने एनडीए सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने के लिए डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह को भी आड़े हाथों लिया है।

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

- एनडीए सरकार के कार्यों का श्रेय लेने के लिए प्रेस वार्ता करते चल रहे है डुमरांव विधायक

केटी न्यूज/बक्सर

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रतिभा सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर महगठबंधन के नेताओं पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाई है। उन्होंने एनडीए सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने के लिए डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह को भी आड़े हाथों लिया है।

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

अपने प्रेस बयान में भाजपा नेत्री ने कहा है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार है। जो भी विकास की योजनाएं बनाई जाती है, वह संयुक्त रूप से दोनों ही सरकारों की सहमति से बनती है और उसका क्रियान्वयन भी किया जाता है। भाजपा नेत्री ने कहा कि किसी भी कार्य को प्रस्तावित करने, उसका सर्वे करने से लेकर उसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने और फिर बजटीय स्वीकृति और अंततः कैबिनेट की स्वीकृति में समय लगता है।

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़क योजना या नेशनल हाईवे की योजना या स्टेट हाईवे की योजना सभी राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सम्मिलित प्रयासों से जमीन पर उतारा जाता है। इसके अलावा भी बक्सर जिले के लिए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के प्रयासों से कई योजनाएं जमीन पर उतरी है या उनकी स्वीकृति मिली है। 

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

डुमरांव के लिए जो भी विकासात्मक कार्य हुए हैं वह एनडीए सरकार के विकास के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं और यह कार्य अनवरत 2005 से चल रहा है, लेकिन हाल के दिनों में अत्यंत ही हास्यास्पद और बचकाना बयान महागठबंधन के चुने हुए कुछ नेताओं के द्वारा दिया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को अपना योगदान बताया जा रहा है। 

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

भाजपा नेत्री ने सवाल किया कि जो व्यक्ति अभी मात्र एक साल पहले चुनकर आए है उनके पत्र लिख देने मात्र से बक्सर में विकास योजनाओं की झड़ी लग गई। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि महागठबंधन के नेताओं को अखबारों के माध्यम से या सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह के बयान देने में थोड़ी सी भी शर्म आनी चाहिए थी। वहीं, उन्होंने वर्तमान डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे शहर के सड़क की हालत नहीं सुधार पाए और पूरे विधानसभा के एनडीए सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करते चल रहे हैं और उद्घाटन करते चल रहे हैं।

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

वर्तमान विधायक को जनता को यह बताना चाहिए कि उन्होंने अपने फंड से किन-किन योजनाओं को पूरा किया है तथा कितने लोगों को लाभ पहुंचाया है। विधायक को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने किन-किन विभागों की कमियों को उजागर किया है, उसके सुधार के लिए क्या किए। भाजपा नेत्री ने कहा कि इनसे जो हो सकता था वह तो साढ़े चार साल में हुआ नहीं और जो इन्होंने नहीं किया और दूसरों ने किया उसका श्रेय लेते चल रहे है।

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम लोग शीघ्र ही वर्तमान विधायक के निधि से खर्च की गई राशि का विवरण सूचना के अधिकार के तहत मांगने जा रहे हैं और तब यह उजागर होगा कि इन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया है तथा में किन-किन लोगों को अनुग्रहित किया है। उनकी योजनाओं की जांच करवाएंगे और इनका पोल खोलेंगे।साथ ही विधायक एवं सांसद के द्वारा इस तरह से जनता को गुमराह करने की कृत्य से हम अपने प्रभारी मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी को भी अवगत कराने का काम करेंगे।

अनर्गल बयानबाजी कर रहे है महागठबंधन के नेता - प्रतिभा सिंह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।