चिराग की वजह से कुढ़नी में एनडीए की हुई जीत - अखिलेश सिंह

चिराग की वजह से कुढ़नी  में एनडीए की हुई जीत  - अखिलेश सिंह

_  बक्सर लोजपा रामविलास ने मनाई  कुढ़नी में जीत की खुशी

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर लोजपा रामविलास के जिला कार्यालय में कुढ़नी में चिराग पासवान समर्थित भाजपा उम्मीदवार की जीत पर पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विजयोत्सव मनाया गया। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कुढ़नी विजय पर पार्टी पदाधिकारियों को अबीर गुलाल लगा व मिठाई खिला खुशी का इजहार किया।  विजयोत्सव को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के कोने कोने मे चिराग फैक्टर की चर्चा हो रही है। आज के परिवेश मे सभी जाति, धर्म के लोग चिराग पासवान  में अपनी आस्था प्रकट कर रहे है। बिहार की जनता अब चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप मे देखना चाहती है। उसी का परिणाम है कि चिराग पासवान  जिस गठबंधन मे जा रहे है। जनता उन पर विश्वास कर उस गठबंधन को जीत दिला रही है।  उन्होंने कहा कि सिर्फ चिराग पासवान की वजह से सात पार्टियों का महागठबंधन कुढ़नी विधान सभा मे धराशायी हो गया और भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता  को जीत हासिल हुई। 

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की जदयू व महागठबंधन की चाल बिहार की जनता को समझ मे आ गया है। जनता चाचा भतीजे के झांसे मे आने वाली नही है। बिहार की जनता 2024 लोकसभा और 2025 विधान सभा मे महागठबंधन को उखाड़ फेकेगी। जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को नकार दिया है, उनका जनाधार समाप्त हो चुका है । बिहार मे अब लोकसभा व विधान सभा चुनाव में लोजपा भाजपा की सरकार बनेगी।

पार्टी के सभी साथियों ने कुढ़नी विधान सभा की जीत पर चिराग पासवान को बधाई संदेश दिया।

इस मौके पर  जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार पासवान, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोलु पांडेय, अतिपिछडा प्रकोष्ठ के  प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल बारी, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमजी मिश्र, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिकू राय, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुडु चौबे, प्रवक्ता राहुल चौबे, प्रखंड अध्यक्ष संजीव राय, प्रवक्ता मनोज सिंह, विधी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय प्रताप ओझा, नंदलाल बारी, विक्की पासवान, पुनम मिश्र, सचिन पांडेय, पपू पासवान आदि शामिल थे।