ऐतिहासिक होगी रमना मैदान में लोजपा रामबिलास की नव संकल्प महासभा - हुलास पांडेय
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा आहूत आगामी 8 जून को भोजपुर जिले के आरा रमना मैदान में नव संकल्प महासभा की तैयारी तेज हो गई है। इस महासभा को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल कराने के लिए मंगलवार को लोजपा रामविलास के बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने ब्रह्मपुर प्रखंड के ब्रह्मपुर पश्चिम टोला, दुल्लहपुर, नैनीजोर ,गायघाट सहित दर्जनो जगह पर सभाएं की जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय ततवा ने किया। अपने संबोधन में हुलास ने कहा कि 8 जून को आरा के रमना मैदान में पार्टी द्वारा नव संकल्प महासभा आहूत की गई है

- रैली को सफल बनाने के लिए लोजपा रामविलास के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने की ब्रह्मपुर विस क्षेत्र का दौरान, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
केटी न्यूज/बक्सर
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा आहूत आगामी 8 जून को भोजपुर जिले के आरा रमना मैदान में नव संकल्प महासभा की तैयारी तेज हो गई है। इस महासभा को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल कराने के लिए मंगलवार को लोजपा रामविलास के बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय ने ब्रह्मपुर प्रखंड के ब्रह्मपुर पश्चिम टोला, दुल्लहपुर, नैनीजोर ,गायघाट सहित दर्जनो जगह पर सभाएं की जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय ततवा ने किया। अपने संबोधन में हुलास ने कहा कि 8 जून को आरा के रमना मैदान में पार्टी द्वारा नव संकल्प महासभा आहूत की गई है, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह महासभा ऐतिहासिक होने जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने को लेकर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शाहाबाद के सभी जिलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बिहार के विकास को लेकर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कृत संकल्पित है। बिहार का कैसे तेजी से विकास किया यह उनकी चिंता का विषय है। हुलास ने कहा कि चिराग के दिल में बिहार की आम जनमानस की चिंता रहती है, वे चाहते हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति को कैसे मुख्य धारा से जोड़ा जाए।
इसके लिए बिहार का सर्वांगीण विकास का रोड़ मैप पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट में उन्होंने समाहित कर रखा है। जिसे बिहार के आम जननमानस में तेजी से स्वीकार्यता मिल रही है और यही हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बढ़ती हुई लोकप्रियता का प्रमाण है कि जहां जाते हैं लोगों का जन सैलाब उमड पड़ता है। मौके पर अविनाश ओझा, धर्मपाल पांडेय, राजकुमार वर्मा, सुजीत पाठक, विजय तिवारी, विनय त्रिपाठी, मंटू सिंह, ठाकुर भानुशंकर सिंह, गंगासागर यादव आदि उपस्थित थे।