Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत
Keshav Times

डीजीपी अब खुद अपराधियों की क्लास लगाने निकलेंगे, पुलिस को दिए 6 टास्क, सेट किया नया प्लान

बिहार में जिस कदर पिछले कुछ दिनों से अपराधिक मामले देखने को आए हैं इसको लेकर अब सूबे के डीजीपी ने बड़ा फैसला लिया है।

डीजीपी अब खुद अपराधियों की  क्लास लगाने निकलेंगे, पुलिस को दिए 6 टास्क, सेट किया नया प्लान
DGP

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार में जिस कदर पिछले कुछ दिनों से अपराधिक मामले देखने को आए हैं इसको लेकर अब सूबे के डीजीपी ने बड़ा फैसला लिया है। डीजीपी ने यह तय किया है अब वह खुद अपराधियों की क्लास लगाने निकलेंगे।बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है।

डीजीपी अब खुद अपराधियों की  क्लास लगाने निकलेंगे, पुलिस को दिए 6 टास्क, सेट किया नया प्लान

डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों को छह बिंदुओं पर विशेष तौर पर काम करने का टास्क दिया। अपराधियों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्ती बरतने और आम जनता की शिकायतें सुनते हुए उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया गया।इसके अलावा, विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती को लगातार सक्रिय रखने को कहा गया। पेशेवर और संगठित अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ट्रायल चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाने का टास्क भी पुलिस अधिकारियों को दिया गया।

डीजीपी अब खुद अपराधियों की  क्लास लगाने निकलेंगे, पुलिस को दिए 6 टास्क, सेट किया नया प्लान

डीजीपी आलोक राज विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए हर सप्ताह जिलों का दौरा करेंगे। सबसे पहले उन जिलों का दौरा किया जाएगा जहां आपराधिक कांड अधिक हो रहे हैं।इधर डीजीपी ने डीआइजी और एसपी को भी आमलोगों की शिकायतें सुनने को कहा। इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रदर्शन की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के आधार पर थानेदार से डीएसपी स्तर तक के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा होगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

डीजीपी अब खुद अपराधियों की  क्लास लगाने निकलेंगे, पुलिस को दिए 6 टास्क, सेट किया नया प्लान

डीजीपी ने बताया कि अपराध की रोकथाम को दिन और रात की गश्ती को बनायें रखना कारगर साबित हुआ।इसके साथ ही उन्होंने कांडों के उद्भेदन व निष्पादन के साथ पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश भी दिये।डीजीपी ने कहा आम जनता के बीच सुरक्षा का वातावरण बनाना पुलिस का मुख्य उद्देश्य।उन्होंने पुलिस को पीड़ितों के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के प्रति सख्त होने की सीख भी दी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।