Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

डीएम साहब का दो टूक: प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाए जाने पर चिकित्सकों की खैर नहीं

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे और उनका स्टाफ समय पर अस्पताल पहुंचे

डीएम साहब का दो टूक: प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाए जाने पर चिकित्सकों की खैर नहीं

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे और उनका स्टाफ समय पर अस्पताल पहुंचे और मरीजों की देखभाल करें। अगर कोई डॉक्टर अस्पताल में उपस्थित नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि अगर कोई सरकारी डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करते मिले तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मौसमी बीमारियों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर जाकर सैंपल लेगी और मरीजों का इलाज करेगी। साथ ही दवाओं और एंटीलारवा का छिड़काव भी किया जाएगा। 

उन्होंने पंचायतीराज अधिकारी से कहा कि साफ-सफाई पर ध्यान दें और फॉगिंग भी कराएं ताकि बीमारियां न फैलें। जलजमाव वाले इलाकों को चिन्हित कर पानी निकासी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग सुधारने और संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। जिन आशाओं ने निजी अस्पताल में प्रसव कराया, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।