Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

पुराना भोजपुर में खटाल संचालक ने लगाई फांसी, मौत, पारिवारिक तनाव की आशंका

नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना भोजपुर में रविवार को एक व्यक्ति की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गंगासागर शर्मा, पिता स्वर्गीय ब्रह्मदयाल शर्मा के रूप में हुई है। वह पुराना भोजपुर के निवासी थे और लंबे समय से पशुपालन से जुड़े हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत आत्महत्या के कारण हुई मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुराना भोजपुर में खटाल संचालक ने लगाई फांसी, मौत, पारिवारिक तनाव की आशंका

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना भोजपुर में रविवार को एक व्यक्ति की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गंगासागर शर्मा, पिता स्वर्गीय ब्रह्मदयाल शर्मा के रूप में हुई है। वह पुराना भोजपुर के निवासी थे और लंबे समय से पशुपालन से जुड़े हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत आत्महत्या के कारण हुई मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार गंगासागर शर्मा पिछले कई वर्षों तक ट्रैक्टर चलाने का कार्य करते थे।

पुराना भोजपुर में खटाल संचालक ने लगाई फांसी, मौत, पारिवारिक तनाव की आशंका

करीब दो साल पहले उन्होंने पुराना भोजपुर अंडरपास के पास खटाल खोलकर पशुपालन शुरू किया था। उनके खटाल में सात गायें और कुछ बकरियां थीं, जिनसे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे पारिवारिक कलह और हालिया व्यक्तिगत दुखों के कारण मानसिक तनाव में चल रहे थे।परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व उनकी माता का निधन हो गया था, जिससे वे काफी व्यथित रहने लगे थे। इसके अलावा घरेलू समस्याओं को लेकर भी वे तनावग्रस्त बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे, जहां का माहौल काफी गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुराना भोजपुर में खटाल संचालक ने लगाई फांसी, मौत, पारिवारिक तनाव की आशंका

सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि की है।  उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।घटना के बाद से पुराना भोजपुर और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।