नाबालिग लड़की के साथ उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

नाबालिग लड़की के साथ उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

नाबालिग लड़की के साथ उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
Rape

केटी न्यूज़/बलिया

बलिया से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है।यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।बलात्कार के बाद घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है। पीड़िता यहीं के एक स्कूल में पढ़ती है।

बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान नाबालिग लड़की की एक अन्य नाबालिग लड़के से दोस्ती हो गई। पीड़िता 21 जून की दोपहर में उससे मिलने गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को एक मकान में ले गया, जहां उसके अलावा उसके तीन अन्‍य दोस्‍तों ने लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया। 

गिरिजेश सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनकी शिकायत पर मुख्‍य आरोपी के अलावा तीन अन्य आरोपी नाबालिगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (ए) सामूहिक दुष्कर्म और 506 आपराधिक धमकी के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच के हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को सोमवार को हिरासत में लेकर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को सुधार गृह में भेज दिया गया। पुलिस एक अन्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।