पाक्सो एक्ट के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

पाक्सो एक्ट के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

केटी न्यूज/बलिया

सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को लखनापार पुलिया से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सचिन कुमार पुत्र सेवक राजभर  बस्ती थाना सिकन्दरपुर है। आरोपी के खिलाफ सिकंदरपुर थाने में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद से आरोपी सचिन कुमार फरार चल रहा था। इसबीच सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सचिन कुमार लखनापार पुलिया पर खड़ा है। तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया गया।