Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

रमावती हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

सोमवार की शाम मुखबीर की सूचना पर रसड़ा पुलिस ने रमावती हत्याकांड के आरोपी आयुष राजभर पुत्र हरिशंकर राजभर निवासी उत्तरपट्टी वार्ड नंबर - 21 थाना रसड़ा जनपद बलिया को बनियाबाँध निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया। वही उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया।

रमावती हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

आठ जुलाई 2024 को रसड़ा के उत्तरपट्टी वार्ड नं0-21 में हुई थी घटना

केटी न्यूज/बलिया

रमावती हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

सोमवार की शाम मुखबीर की सूचना पर रसड़ा पुलिस ने रमावती हत्याकांड के आरोपी आयुष राजभर पुत्र हरिशंकर राजभर निवासी उत्तरपट्टी वार्ड नंबर - 21 थाना रसड़ा जनपद बलिया को बनियाबाँध निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया। वही उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया।

रमावती हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया। बता दे कि आठ जुलाई 2024 को उत्तरपट्टी वार्ड नंबार-21 निवासी थाना रसड़ा ने तहरीर दिया था कि वह शाम करीब छह बजे पान का पत्ता लेने गया था, जहां से आते वक्त घर के पास उसका गोलू राजभर पुत्र हरिशंकर राजभर निवासी उत्तर पट्टी वार्ड नं0-21 कस्बा रसड़ा  से कुछ बात को लेकर विवाद हो गया।

रमावती हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

जिसके पश्चात् गोलू व उसका भाई आयुष उससे मारपीट करने लगे। जिसे देख उसकी मामी रमावती राजभर बीच-बचाव करने आयी। जिन्हें आय़ुष व गोलू  राजभर द्वारा मिलकर चाकू मार दिया गया। जिनकी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी। तहरीर के आधार पर  पुलिस ने  संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को मुखबीर की सूचना पर आरोपी आयुष राजभर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।